Tanya Maniktala Biography in Hindi (Birthday, Education, Career, Instagram & more)

तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) एक Young and Talented भारतीय अभिनेत्री हैं जो अपने नेचुरल एक्टिंग और Charming Smile के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपना करियर एक Web Series ‘Flames’ से शुरू किया था लेकिन बाद में इन्हें मीरा नायर के Netflix-BBC Series ‘A Suitable Boy’ से प्रसिद्धि मिली।

Tanya Maniktala Biography in Hindi (Birthday, Education, Career, Instagram & more)
Tanya Maniktala Biography in Hindi (Birthday, Education, Career, Instagram & more)

Tanya Maniktala Early Life & Education

तान्या मानिकतला का जन्म 7 जुलाई 1997 को न्यू दिल्ली में हुआ। दिल्ली से ही उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की उसके बाद Shivaji College, Delhi से English Literature में BA किया।

कॉलेज के दौरान ही तान्या Dramatics Society “Vayam” का हिस्सा थीं जहां उन्होंने बहुत सारे Street Play और Theatre किया। यहीं से उनके Acting Journey की शुरुआत हुई। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने एक Copywriter Intern के रूप में भी काम किया।

Tanya Maniktala Acting Career Start

तान्या ने 2018 में एक छोटी सी वेब सीरीज ‘School Days’ से अपना डेब्यू किया था लेकिन उनकी Popularity ‘Flames’ (2018) से आयी जहां उन्होंने इशिता का किरदार निभाया था। ऋत्विक साहोरे के साथ इनकी जोड़ी को सब ने बहुत पसंद किया।

Breakthrough: A Suitable Boy

तान्या के करियर का सबसे बड़ा Turning Point 2020 में आया जब उन्हें Mira Nair की इंटरनेशनल सीरीज A Suitable Boy मे लीड रोल लता मेहरा के रूप में Cast किया गया।

ये शो Netflix और BBC One पर रिलीज़ हुआ था और तान्या के परफॉर्मेंस को बहुत सारा प्यार मिला। इस रोल के लिए उन्हें Toronto International Film Festival (TIFF) Rising Star Award 2020 भी मिला।

Tanya Maniktala Web Series & OTT Projects

A Suitable Boy के बाद तान्या ने अलग अलग तरह के फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से सब का दिल जीता।

  • Feels Like Ishq (2021) – Netflix anthology, Episode “Ishq Mastaana” मे मेहर का रोल किया।
  • Chutzpah (2021) – Sonylive Series मे सिखा का रोल।
  • Tooth Pari: When Love Bites (2023) – Netflix Supernatural rom-com मे रूमी का रोल।
  • P.I. Meena (2023) – Amazon Prime Thriller जिसमे उन्होंने Private Investigator Meena Iyer का रोल निभाया।

Tanya Maniktala Film Career

तान्या ने अपने करियर में अभी तक कुछ फिल्में ही की हैं लेकिन इनमें उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने बहुत पसंद किया।

  • Mumbaikar (2023) – ये संतोष सिवान की फिल्म थी जिसमें तान्या के साथ विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति भी थे।
  • Kill (2024) – ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसमें तान्या ने तूलिका सिंह का रोल निभाया। इस फिल्म के बाद तान्या को बहुत प्रसिद्धि मिली।

Tanya Maniktala Awards & Recognition

  • TIFF Rising Star Award (2020) – A Suitable Boy के लिए मिली।
  • इंटरनेशनल और इंडियन मीडिया में उन्हें एक उभरते हुए सितारे के रूप में Feature किया गया।

Tanya Maniktala Personal Life

तान्या अपने Personal Life को Private रखना पसंद करती हैं। इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार उनका एक छोटा भाई है और वो अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। अपने फ्री टाइम में उन्हें पढ़ना, लिखना और यात्रा करना पसंद है।

Quick Facts About Tanya Maniktala

  • Date of Birth: 7 July 1997
  • Age: 28 years (as of 2025)
  • Birthplace: New Delhi
  • Education: BA English Literature, Shivaji College (DU)
  • Debut: Flames (2018)
  • Hobbies: Reading, Writing, Travelling

Tanya Maniktala Instagram

तान्या मानिकतला अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@tanyamaniktala) पर अपनी तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहती हैं। तान्या के Simplicity के लिए लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। तान्या के किसी भी फोटो या वीडियो के कमेंट सेक्शन को खोलने पर ये पता चलता है कि तान्या को चाहने वाले लोग बहुत है।

Conclusion

तान्या मानिकतला ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बहुत कम टाइम में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक साधारण सी लड़की से लेकर फिल्मों में अभिनय कर के लोगों का दिल जीतने तक का उनका ये सफर बहुत ही प्रेरणादायक रहा है। आज देश भर में लोग उनके आने वाले वेब सीरीज या फिल्म का इंतेज़ार करते हैं।

Leave a Comment